चित्तौड़गढ़ *कार से 40 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चित्तौड़गढ़ *कार से 40 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा*

😊 Please Share This News 😊

चित्तौड़गढ़, 11 मई। बिजयपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात्रि को गश्त के दौरान एक कार से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे।

 

जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमगिरी, कानि जोगेन्द्र सिंह, राजूराम, रणजीत सिंह व राजेन्द्र सिंह द्वारा शनिवार मध्यरात्री गश्त के दौरान उदपुरा से धराणा हो गढवाडा की तरफ जा रहे थे। जिन्हे धराणा गांव के बाहर मोड़ पर एक स्वीफट कार रोड़ से नीचे दीवार से टकराई हुई दिखी। संदेह होने पर थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा कार को चैक किया गया तो कार में सीटों के बीच व डिग्गी में तीन कट्टों में 40 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा मिला। 

संभवतः पुलिस के गश्त के दौरान तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे। थानां बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्व कर तस्करों की तलाश की जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754