*6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन! 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी।* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*6 साल से मुस्लिम बनकर मस्जिद में रह रहा था नवीन! 50 हजा़र का था इनाम, ऐसे हुई गिरफ्तारी।*

😊 Please Share This News 😊

मधुबनी: (पत्रकार डॉक्टर मोहम्मद अली हसन) 

बिहार के जमुई का 50 हजा़र का इनामी अपराधी 6 साल बाद उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक मस्जिद से गिरफ्तार हुआ है। अपराधी मुस्लिम बनकर 6 सालों से मस्जिद में रह रहा था। पकड़ा गया अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी सहित आधा दर्जन मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसपर 50 हजा़र का इनाम घोषित किया हुआ था। सर्विलांस की मदद से उसके उत्तर प्रदेश के देवरिया में छिपे होने की बात पता चली, जिसके बाद जमुई पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई और उत्तर प्रदेश जाकर मस्जिद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब देवरिया के लोगों को पता चला कि अपराधी का नाम *“नवीन बनेली पिता स्वर्गीय जयनारायण बनेली”* है और यह एक हिंदू है तो वहां सभी दंग रह गए। नवीन पांचों वक़्त की नमाज़ पढ़ता था और मस्जिद में नाम बदल कर रह रहा था। अपराधी नवीन ने अपना नाम मोहम्मद नियाज़ रखा हुआ था और पढ़ा लिखा होने की वजह से उसने मस्जिद के हिसाब-किताब से लेकर साफ सफाई, बिजली-पानी तक का काम संभाला हुआ था।

 *5 साल पहले दर्ज हुआ था नवीन पर केस:* नवीन ने यहां लोगों का इतना भरोसा जीत लिया था कि उसे मस्जिद कैंपस में ही रहने के लिए घर भी दे दिया गया था। जहां वह बाकी मौलवियों के साथ रहता था। वह रोजा़ना सुबह उठकर नमाज़ भी पढ़ता था। हालांकि उसने अपना धर्म परिवर्तन किया या नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी देते हुए जमुई *एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि नवीन कुमार बनेली बहुत ही शातिर अपराधी है।* 65 साल के नवीन पर आखिरी केस 5 साल पहले दर्ज हुआ था।

 

 *परिवार के संपर्क में भी था अपराधी नवीन:* एसपी मदन कुमार ने बताया कि नवीन पर जमुई के टाउन थाना और मुंगेर में हत्या करने, हत्या की कोशिश, रंगदारी, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि अपराधी उत्तर प्रदेश के देवरिया में रह रहा था और अपने परिवार के संपर्क में था। परिजनों से उसकी लगातार बात भी होती थी। परिजन इनसे मिलने देवरिया भी जाते थे, जहां वह दूसरी जगह उनसे मुलाकात करता था, जिससे किसी को उस पर शक न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]