हाल ही में संघर्ष की घड़ी में भारत ने अपनी स्वदेशी एयर डिफेंस प्रणाली से दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
स्वदेशी एयर डिफेंस प्रणालियाँ अब भारत की नई सुरक्षा ढाल बन चुकी हैं।
यह परिवर्तन अचानक नहीं आया। यह प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न का परिणाम है, जिसमें सिर्फ तकनीक नहीं बनी, बल्कि उसे रणभूमि में प्रभावशाली ढंग से लागू भी किया गया ।
पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमता ने ऐतिहासिक प्रगति की है। यह स्वदेशी निर्माण को प्राथमिकता देने वाली नीति, वैज्ञानिक नवाचार और रणनीतिक नेतृत्व का संयुक्त परिणाम है।
आज भारत केवल आयात पर निर्भर देश नहीं है बल्कि निर्माण, नवाचार और निर्यात का केंद्र बन चुका है। हमने लड़ाकू विमान, युद्धपोत, तोपें, डिफेंस टेक्नोलॉजी ही नहीं गढ़ी, बल्कि स्वदेशी आत्मविश्वास की नींव भी रखी है।
आज का भारत वीर भी है और सक्षम भी। हम न केवल लड़ सकते हैं, बल्कि अपने बलबूते पर जीत भी सकते हैं; यह आत्मनिर्भर भारत का आत्मविश्वास है।
स्वदेशी रक्षा उद्योग में लगे वैज्ञानिक, इंजीनियर मिलकर उस भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो आयातक नहीं, निर्यातक है; उपभोक्ता नहीं, निर्माता है।
अब समय है कि हर भारतीय स्वदेशी की यात्रा का सहभागी बने और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करे।
आइए, स्वदेशी अपनाएँ; भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाएँ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

