रतलाम में डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनाँक : 26-05-2025
रतलाम में डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय तीन माह के बालक का हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने बालक और माँ को अस्पताल पहुँचाया
रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर में तीन माह के बालक का स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 26-05-2025 को रात्रि 03:05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अनिल भाभर एवं पायलेट इसरार मंसूरी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि तीन माह के बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो गया था । देर रात आस पास कोई साधन न मिलने पर बच्चे की माँ राधा सोलंकी पत्नी बद्रीलाल सोलंकी ने डायल 112/100 पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा बच्चे को उपचार के लिए शासकीय बाल चिकित्सालय रतलाम पहुंचाया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

