*अयोग्य को भवन अधिकारी बनाया… इंदौर की पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह सहित तीन पर जांच की आंच!* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*अयोग्य को भवन अधिकारी बनाया… इंदौर की पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह सहित तीन पर जांच की आंच!*

😊 Please Share This News 😊

इंदौर। दो साल पुराने मामले में इंदौर की पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह सहित तीन पर लोकायुक्त की जांच की आंच पहुंची है… खबरों के अनुसार, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने लोकायुक्त में आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि सहायक यंत्री देवेश कोठारी को अयोग्य होने के बावजूद भवन अधिकारी बनाया गया है, जबकि वह संविदा पर सिविल इंजीनियर के रूप में पदस्थ था… पार्षद कौशल का आरोप था कि कोठारी के डिजिटल हस्ताक्षरों से करीब ढाई सौ से ज्यादा नक्शे पास भी हो गए… कोठारी पर आरोप है कि जोन-13 का भवन अधिकारी बनाने के लिए उनके संविदा पर होने के तथ्यों को भी छिपाया गया था… पार्षद की मांग है कि कोठारी द्वारा मंजूर किए गए नक्शों की भी जांच की जाए… इस मामले की शिकायत पूर्व में तत्कालीन निगमायुक्त हर्षिका सिंह से भी की, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ… अब इस मामले में तत्कालीन निगमायुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ सहित एक अन्य पर जांच शुरू की गई है..! सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754