*एक्सप्रेस—वे पर अश्लिल कांड करने वाले बेशर्म नेताजी की पुरी कुंडली आई सामने* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*एक्सप्रेस—वे पर अश्लिल कांड करने वाले बेशर्म नेताजी की पुरी कुंडली आई सामने*

😊 Please Share This News 😊

*नेतागिरी का रोब, जमीनो पर कब्जा, लोगो के खेतो से फसल कटवा लेने सहित जानिये कई चौकाने वाले मामले*  

 

नीमच। एक्सप्रेस—वे पर अश्लिल कांड करने वाले भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ की कथनी और करनी से जुड़े मामले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि मनोहरलाल धाकड़ मंदसौर जिले के ग्राम बनी के निवासी है। जहां उनकी आलिशान कोठी है। वहीं से उन्होने पूर्व में सरपंच का चुनाव लडा था, जिसमें महज 150 वोटो पर इनकी पारी सिमट कर रहे गई थी। हाईवे सेक्स कांड के बाद ग्रामीणो ने भी मनोहरलाल धाकड़ से मुंह मोड़ लिया है। मनोहरलाल के बारे में लोग अब तहर तहर की बाते करते दिखाई दे रहे है। कोई कह रहा है मनोहरलाल धाकड़ पुरे गांव का मालिक बनकर घुमता था, लड़ाई झगड़े हो या कोई और बात सारे मामले मनोहरलाल धाकड़ ही निपटाता था। सफेदपोश इस नेता ने अपने आप को साफ सुथरा बताने का ढोंग रचाया। हाईवे सेक्स कांड के बाद बेशर्म मनोहरलाल धाकड़ की कथनी ओर करनी में क्या अंतर है यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि सत्ता की आड़ में मनोहरलाल ने अकुत सम्पत्ति अर्जित की, जिसके बाद अपनी पत्नि को जिला पंचायत का सदस्य बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मनोहरलाल ने खुद के गांव से हारी हुई पत्नि को मात्र 13 वोटो से आगे कर जिला पंचायत सदस्य बनवा दिया।

*धाकड़ की दबंगई*

मनोहरलाल धाकड़ के बारे में आगे बताया जा रहा है कि ग्राम बनी के निवासी एक पंडित की जमीन पर भी मनोहरलाल का कब्जा है। पंडित ईश्वरलाल की जमीन करीब 2 करोड़ रूपये की आंकी जा रही है, जिस पर नियत खराब कर मनोहरलाल ने कब्जा जमा लिया है। पंडित ईश्वरलाल दो बार न्यायालय से भी मामला में जीत गए, लेकिन उसके बाद भी सत्तारूड़ी बेशर्म मनोहरलाल धाकड़ ने पंडित ईश्वरलाल की जमीन से अब तक कब्जा नही छोड़ा है। पंडित ईश्वरलाल से चर्चा कर यह भी पता चला की मनोहलाल धाकड़ की गांव में दबंगई है। जिसके चलते पंडित ईश्वरलाल के 12 बिघा से अधिक खेत से रातो—रात फसल काट दी गई। इस मामले में पंडित ईश्वरलाल ने पुलिस को शिकायत भी की, लेकिन मनोहरलाल धाकड़ की दबंगई और नेतागिरी के आगे पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।

*थुक कर चाट गए नेताजी*

हाईवे सेक्स कांड के आरोपी मनोहरलाल धाकड़ की जग हसाई होने के बाद नया कारनामा सामने आया है। मनोहरलाल धाकड़ की गिरफ्तारी के दौरान खुद मनोहरलाल धाकड ने अपनी आप—बीती सुनाते हुए यह स्वीकार किया था कि एक्सप्रेस—वे पर टोल कर्मचारियो ने उनकी गाड़ी रोकी थी और वीडियो वायरल करने को लेकर ब्लेकमेल भी किया था। वीडियो वायरल न हो इसके ऐवज में 1 लाख रूपये की रिश्वत भी टोल कर्मचारियो द्वारा मांगी गई थी। जिसमें मनोहरलाल धाकड़ ने मौके पर 20 हजार रूपये उन्हे दे दिये थे, बाकी 80 हजार रूपये नही देने पर कर्मचारियो ने उनकी वीडियो वायरल कर दी। इस मामले में एक दिन की जेल की हवा खाकर बाहर निकले नेताजी अपनी बताई हुई बातो से साफ मुकर गए। मामले में उन्होने नई कहानी पेश कर दी। बेशर्म नेता मामले में अपनी सफाई देते हुए बोले की यह वीडियो उनका नही है और एआई के माध्यम से उनका वीडियो बनाकर वायरल किया गया है उन्हे बदनाम करने की साजिश रचि गई है। इन दो तरफा बाते को लेकर लोगो का कहना है कि नेताजी तो थुक कर चाट गए। पहले बोले टोल कर्मचारियो ने वीडियो वायरल नही करने को लेकर रिश्चत मांगी। अब वे बोल रहे है उनकी वीडियो नही है।

*कार को लेकर भी पलटे नेताजी*

एक्सप्रेस—वे पर सेक्स कांड के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार को लेकर मनोहरलाल धाकड़ ने कहां कि वह कार उनकी नही है उन्होने पूर्व में किसी को बेच दी थी। लेकिन जब इस मामले में उनसे यह पुछा गया कि वह कार किसे बेची है तब वे कोई जवाब देने को तैयार नही है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार को मनोहरलाल धाकड़ के घर से पुलिस ने बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि हाईवे सेक्स कांड में मनोहरलाल धाकड़ ही थे और कार भी उन्ही की थी, जो उनके ही घर से बरामद की गई है।

*क्या महिला पर बना रहे थे दबाव*

मनोहरलाल धाकड़ की दबंगई और नेतागिरी के किस्सो से तो अब तक जगजाहिर हो ही चुके है। लेकिन सेक्स कांड मेंं मनोहरलाल धाकड़ के साथ वह कौन महिला थी, यह अब भी पहली बना हुआ है। हालांकि सूत्रो के माध्यम से महिला मंदसौर क्षेत्र के ही एक शासकीय विद्यालय की शिक्षिका बताई जा रही है और पुलिस ने उक्त महिला की पहचान भी कर ली है। लेकिन मामला यही नही थम रहा है, सूत्रो बताते है कि उक्त शासकीय स्कूल मनोहरलाल धाकड़ की पत्नि के जिला पंचायत क्षेत्र में आता है और महिला शिक्षिका पहले से अपना स्थानांतरण करवाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी, ऐसे में मनोहरलाल धाकड़ ने उक्त महिला का स्थानांतरण करवाने के लिए धीरे—धीरे उससे पहचाने बढ़ाई, जिसके बाद स्थानांतरण के बदले उक्त महिला का शारिरिक शौषण करना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले में कितनी सत्यता है यह तो महिला की गिरफ्तारी और पुलिस जांच में ही खुलासा हो सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]