कोटवारों ने वर्दी लेने से किया इंकार* *कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कोटवारों ने वर्दी लेने से किया इंकार* *कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। कोटवार संघ घोड़ाडोंगरी द्वारा कोटवार वर्दी और अन्य सामग्री गुणवत्ता के विषय में कलेक्टर बैतूल के नाम से तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया बानसे से बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील के सभी कोटवारों की वर्दी और अन्य सामग्री की राशि पूर्व से कोटवारों के खातों में डाली जाती थी। जिससे वर्दी व अन्य सामग्री की गुणवत्ता बनी रहती थी। परन्तु इस बार शासन द्वारा सिली सिलाई वर्दी, जूते, टार्च और गर्म कोट प्रदान किए जा रहें हैं जो बहुत ही घटिया किस्म के हैं। वर्दी बेनाप होने से समस्त कोटवार संघ वर्दी और अन्य सामग्री लेने से इंकार करता है और मांग करता है कि राशि कोटवारों के बैंक खाते में डाली जाए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष फूलचद हनोते, सचिव मुकेश भोरवशी, कोषाध्यक्ष सुखनंदन भोरसे सहित समस्त कोटवार संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]