शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलपांक में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम जिला इको क्लब नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक को मात दे” के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दिन विश्व भर में सभी देश पर्यावरण को लेकर अपने नागरिकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। पंवार ने आगे बताते हुए कहा की प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान, तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है। वैश्विक स्तर पर अनुमान है कि हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रिसता है, जबकि कृषि उत्पादों में प्लास्टिक के उपयोग के कारण सीवेज और लैंडफिल से मिट्टी में माइक्रोप्लास्टिक जमा हो जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधारोपण करना चाहिए।
परिसर में नीम, महानीम, बकायन, करंज, अश्वथ पीपल, काला शीशम, कबिट, जामुन, बरगद आदि के पौधे लगाए।
इको क्लब प्रभारी जगदीश चंद्र गोयल ने रोपित पौधों के संरक्षण संबंधी दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनशिक्षक प्रशांत खरे, पन्नालाल चौधरी ने सभी छात्रों से आव्हान किया कि वह पाने हर विशेष दिवस पर पौधा रोपित करे और उसकी देखभाल करें।
पौधारोपण कार्यक्रम में महेशचंद्र द्विवेदी, ललित गोयल, जगन्नाथ मालवीय, रकमलाल निनामा, अजय देवड़ा, सुरतन गामड़, नाहरसिंह डोडवे, सीमा बोरिया, वर्ष सूर्यवंशी, अनिल वर्मा, जगदीश चंद्र डामर, रामकन्या मालवीय, अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
योगेंद्र खेड़े ने सभी को पर्यावरण की शपथ का वाचन करवाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

