रतलाम परशुराम दल का हुआ गठन; विनय पंड्या जिलाध्यक्ष तो ,भरत शर्मा बने जिला प्रभारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम – : देश प्रदेश ओर जिला स्तर पर ब्राह्मणों की एकता और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए बनाए गए मध्य प्रदेश परशुराम दल संगठन द्वारा मध्य प्रदेश में संगठन के विकास विस्तार को लेकर निम्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है , यह नियुक्तियां परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा की सहमति ओर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय की अनुशंसा पर की गई है
*भरत शर्मा बनाए गए परशुराम दल के रतलाम जिला प्रभारी*
परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति ओर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय की अनुशंसा पर भरत शर्मा को संगठन का रतलाम जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है , बताया जाता है कि श्री शर्मा रतलाम जिले के पत्रकार भी है और उन्हें कई संगठनों के दायित्व का निर्वाहन करने का अनुभव है , यह पूर्व में कई पत्रकार संगठन ओर समूह में भी अपना दायित्व निभाया है
नव नियुक्त जिला प्रभारी भरत शर्मा ने बताया कि संगठन के विकास विस्तार को लेकर जल्द ही जिला बैठक का आयोजन किया जाएगा और जिले में संगठन के अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

