शासकीय हाई स्कूल दंतोडीयां में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण में पर्यावरण और मातृत्व के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
“दंतोडिया विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार, छायादार पौधे रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की |
में विश्व पर्यावरण दिवस के अंर्तगत परिसर में पूर्व में रोपित पौधो की सुरक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था प्राचार्य वीरसिंह निनोर ने कहा की ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन होने से आज पूरा देश भीषण गर्मी से पीड़ित हैं जिसका प्रभाव अभी ग्रीष्मकालीन समय में हम देख चुके हैं | इसका एकमात्र उपाय है की जो हमने प्रक्रति से लिया हैं उसे पुनः वापस लौटने का समय आ गया हैं, और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान उसी के तहत किया जा रहा हैं |
इस अवसर पर इको क्लब के जिला नोडल ऋतेश पंवार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के बारे में उपस्तिथ छात्रों को बताते हुए कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना हैं की हम सबके जीवन माँ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, माँ हर दुःख सहकर भी अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, हर माँ अपने बच्चों पर हर स्नेह लुटाती जन्मदात्री माँ का यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। और माँ के कर्ज को चुकाने का सबसे आसान और सरल उपाय हमारी प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ माँ के नाम लगाने का कार्य किया जा सकता हैं | इस हेतु प्रति शनिवार को 10 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया हैं |
विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ जनशिक्षा केंद्र प्रभारी प्रशांत खरे और पन्नालाल चौधरी ने पेड़ों का महत्व बताए हुए कहा की पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं।
परिसर में नीम, पीपल, आंवला, आम, अशोक, करंज, कदम्ब, काला शीशम, मधुमालती, हरश्रंगार आदि के पौधे रोपित किये |
इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्रधानाध्यापक गोवर्धनलाल मसार, वीरेंद्र कैथवास, गोपाल शर्मा, ईश्वरलाल मालवीय, कालू सिंह चौहान, बाबूलाल चौहान, दशरथ प्रजापत, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्तिथ रहे |
कार्यक्रम के अंत में राजेश मालीवाड ने छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलवाई |
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

