उज्जैन “नशे को कहें ना हस्ताक्षर अभियान” के अंतर्गत थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*।  *फरहान गौरी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन “नशे को कहें ना हस्ताक्षर अभियान” के अंतर्गत थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*।  *फरहान गौरी*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खाराकुआं, जिला उज्जैन द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2025 को नगर के छत्री चौक क्षेत्र में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली राहुल देशमुख (आईपीएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाना खाराकुआं पुलिस स्टाफ, नगर रक्षा समिति के सदस्यगण, तथा स्थानीय आमजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “नशे को कहें ना – हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया, जिसके अंतर्गत एक बड़ी होर्डिंग लगाकर उस पर नागरिकों द्वारा अपने हस्ताक्षर किए गए और नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी नागरिकों ने इस मुहिम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं युवाओं को नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज – तीनों के लिए विनाश का कारण बनता है तथा इससे बचना और बचाना ही समाजहित में है।

थाना खाराकुआं पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में सहभागी बनें, अपने परिवार, मोहल्ले और कार्यस्थल पर लोगों को जागरूक करें और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]