बैतूल *डॉ.जीपी साहू जिला संगठक बने* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *डॉ.जीपी साहू जिला संगठक बने* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग अवर सचिव वीरन सिंह भलावी द्वारा जेएच कॉलेज बैतूल में पदस्थ डॉ.जीपी साहू को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)का जिला संगठक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ.साहू वर्तमान में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति डॉ.सुखदेव डोंगरे के सेवानिवृत्ति के पश्चात की गई है। डॉ.साहू लंबे समय से शिक्षण, समाजसेवा और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एनएसएस के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु अनेक नवाचारात्मक गतिविधियां संचालित की हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल महाविद्यालय बल्कि जिले के लिए गौरव का विषय है। डॉ.साहू का चयन उनके अथक प्रयासों और शिक्षा व समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

*इन्होने दी बधाई*

इनकी नियुक्ति डॉ.राजेश शेषकर, डॉ.आभा वर्मा, एसएस मसकोले, प्रो.ओपी खत्री, डॉ.मनोज घोरसे, डॉ.युगल किशोर सरले, डॉ.मनोहर गावड़े, डॉ.सुखदेव डोगरे, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, प्रो.अशोक दाबड़े, डॉ.शीतल खरे, प्रो.संतोष पवार, डॉ.शिवदयाल साहू, प्रो.शंकर सातनकर, प्रो.दीपक मानकर, गायत्री साहू, वरिष्ठ स्वयंसेवक रामनारायण शुक्ला, इबरार कुरैशी, ललित तायवाड़े, प्रवीण परिहार, संजय उइके, सतीश सालमे, दिपाली पांडे, अमरदीप भालेकर, राजाराम रावते, सोमचंद साहू, हिमांशु पाटिल, नवीन नागले, अक्षय मालवी ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]