गांजा बरामद होना बड़ा अपराध तो जेल प्रशासन ने क्यों छोड़ दिया आरोपी महिलाओं को* *मानव अधिकार संगठन ने की जांच की मांग* जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने जेल में महिलाओं
|
😊 Please Share This News 😊
|
से गांजा की बरामदगी पर चिंता व्यक्त की है. संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी अजय कुमार वाधवानी,
एड. आशीष त्रिपाठी, एड.
भावना निगम, एड. रोशन मंध्यानी, डाॅ. अभिजीत जैन,डाॅ. आनन्द बहरानी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन जेल पहुँची तीन महिलाओं से गांजा बरामद किया गया, जो सीक्रेट तौर से जेल बंदियों को देने हेतु अपने पास रखीं थीं, लेकिन जेल अधिकारी ने आरोपी महिलाओं को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया. गांजे की बरामदगी पर बिना कार्यवाही आरोपियों को छोड़ देना कई संदेह को जन्म देता है.
संगठन ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से मांगा की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस मामले में जल्द जांच नहीं होने पर जेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें घटना से अवगत कराया जाएगा.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

