श्री आलम की स्मृति में अपंग आश्रम में पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

श्री आलम की स्मृति में अपंग आश्रम में पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत

😊 Please Share This News 😊

जानकारी देते बताया आज महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में पूर्व शासकीय अधिवक्ता स्वर्गीय मंसूर आलम झालावाड़ की तीसरी पुण्यतिथि पर आश्रम वीडियो को दूध ,ब्रेड ,फल का वितरण किया गया एवं पौधारोपण किया गया साथ विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा रामचंद सोल्पंखी

 ने करते हुए अपने उद्बोधन में कहा श्री आलम का पूरा जीवन दीन ,दुखियों की सहायता में व्यतीत हुआl अपने पास आए निर्धन लोगों के केस निशुल्क पैरवी की l आप न्याय और मानवता के लिए हमेशा तत्पर रहे l अपने अधिवक्ता के रूप में 50 वर्षों से अधिक न्यायिक क्षेत्र में सेवा दी l 13 अगस्त 2022 को आपका स्वर्गवास हो गया l मुख्य अतिथि डॉक्टर तेज कुमार मालवीय ने आलम का स्मरण करते हुए कहा ऐसे व्यक्ति में सदी में बिरले ही जन्म लेते हैं l आप शांत और सभ्य व्यक्तित्व के धनी थे l संस्था द्वारा इस वर्ष का मंसूर आलम एक्सीलेंस अवॉर्ड 50 वर्षों से हज कमेटी सेवा दे रहे हाजी इकबाल हुसैन को प्रदान किया गया l इस अवसर पर श्री गंगाधर महा आजम खान, अनुदीप गंगवार, विनीत सोल्पंखी, रईस अहमद ,शाकिर शेख, आदि प्रबुद्ध उपस्थित थे l संचालन इकबाल उस्मानी ने किया l आभार संयुक्त सचिव और नासिर मंसूरी ने माना उपरोक्त जानकारी सादिक मंसूरी एवं उपाध्यक्ष पं. दीपक पांडे ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]