प्रीतमनगर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में सी.एस.आर. इनिशिएटिव (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) सीड योजना के अंतर्गत आई.डी.बी.आई. बैंक रतलाम की मुख्य शाखा द्वारा छात्रों के उपयोग हेतु विद्यालय को 40 सेट फर्नीचर प्रदाय किये गए |
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम आई.डी.बी.आई. बैंक की मुख्य शाखा द्वारा 40 सेट फर्नीचर प्रदाय किए गए l
रीपोर्ट मनोहर मालवीय
प्रीतमनगर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में सी.एस.आर. इनिशिएटिव (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) सीड योजना के अंतर्गत आई.डी.बी.आई. बैंक रतलाम की मुख्य शाखा द्वारा छात्रों के उपयोग हेतु विद्यालय को 40 सेट फर्नीचर प्रदाय किये गए |
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक रतलाम के प्रबंधक दिनेश महाजन,विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य फ़तेह सिंह राठोड़, प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कैथवास और सत्यापन अधिकारी सुनील धाकड़ ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की |
जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने अपने संबोधन में कहा की ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र शारीरिक रूप से सक्षम होते हैं, यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन की उपलब्धता हो जाए तो वह भी मेघावी छात्र बनकर अपना नाम रोशन कर सकते हैं | सागर ने छात्रहित और संस्थाहीत में उपलब्ध करवाए गए फर्नीचर का सदुपयोग कर आगामी संपन्न होने वाली विविध गतिविधियों में और परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी |
सत्यापन अधिकारी सुनील धाकड़ ने सी.एस.आर. इनिशिएटिव (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) सीड योजना की जानकारी देते हुए कहा की सीएसआर एक विचार है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में विकास के साथ समाज कल्याण की पहल भी शामिल है। सीएसआर को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य यह हैं कि समाज के हर वर्ग को उचित सहयोग और जीवनयापन हेतु संसाधन उपलब्ध कराए जा सके। इसके साथ ही सीएसआर में पर्यावरण के संरक्षण हेतु भी कई गतिविधियां शामिल की गई हैं। सीएसआर यानि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के जरिये कई कंपनियां देशहित में अपना योगदान दे रहीं हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी की पहल पर आईडीबीआई बैंक द्वारा संस्था को 40 सेट फर्नीचर प्रदाय किए गए हैं |
इस अवसर पर इको क्लब के जिला नोडल ऋतेश पंवार ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की जानकरी देते हुए अतिथियों को विलुप्त प्रजाति के पौधे भेंट करते हुए विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दंतोडीया के सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी, सचिव बंशीलाल भाभर, शिक्षक वीरेंद्र कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, कालूसिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परिहार, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर, दीपक रायकवार, के साथ ग्रामीणजन और विद्यालयीन छात्र उपस्तिथ रहे |
कार्यक्रम का सञ्चालन ऋतेश पंवार और आभार कालूसिंह चौहान ने किया
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

