त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देश — अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, सतर्कता बढ़ाई जाएगी. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देश — अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, सतर्कता बढ़ाई जाएगी. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

#रतलाम दिनांक 21.08.25 आगामी त्यौहारों गणेश उत्सव, ईद-ए-मिलाद एवं अनंत चतुर्दशी के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने थाना स्टेशन रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति लगातार बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों, आदतन बदमाशों और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्यवाही हो सके।

 

चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष सतर्कता बरतने साथ ही पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं पर पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा की। पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान लापरवाही करने पर कड़ी करवाई कि चेतावनी दी साथ ही गश्त के दौरान चोरों को पकड़ने पर पुरस्कृत करने की भी उद्घोषणा की गई।

 

*इनाम की घोषणा*

पुलिस अधीक्षक ने प्रोत्साहन स्वरूप निम्न घोषणाएँ कीं–

 

चाकू या धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को ₹5,000 का इनाम।

 

चोरी की वारदात में शामिल चोर को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को ₹10,000 का इनाम।

 

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]