पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस का यातयात जागरूकता अभियान

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया

इसी क्रम में दिनांक 22.08.2025 को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रतलाम श्री आनंद स्वरूप सोनी द्वारा मॉर्निंग स्टार स्कूल में यातायात जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने के साथ-साथ अपने परिवारजन एवं समाज को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री निर्देश शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अधिकारी गण स्कूल स्टाफ एवं लगभग 500 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू बने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]