जबलपुर के गौरव फ्लाई ओवर को ओपन बार ना बनाएं* जबलपुर. प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर लोकार्पण के बाद चालू हो गया है. निश्चित रूप से इससे ना केवल जबलपुर का गौरव बढ़ा है बल्कि राज्य में जबलपुर की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है.
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जबलपुर के गौरव फ्लाई ओवर को ओपन बार ना बनाएं*
*मानव अधिकार संगठन की अपील*
जबलपुर. प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर लोकार्पण के बाद चालू हो गया है. निश्चित रूप से इससे ना केवल जबलपुर का गौरव बढ़ा है बल्कि राज्य में जबलपुर की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है. अब इस गौरव व सम्मान को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. यह अपील मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी,एड. भावना निगम, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने की है. संगठन ने कहा है कि आम नागरिकों को फ्लाई ओवर में गंदगी करने और इसे ओपन बार नहीं बनने देना चाहिए. इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन को भी सुरक्षा व्यवस्था करना होगी. वरना नशेड़ी कछपुरा व अन्य पुलों की तरह इसे भी ओपन बार बना देंगे.तालिब हुसैन की विशेष ख़बर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

