धरमनाथ जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचंन समारोह हर्षोल्लाह के साथ मनाया  महावीर के जयकारों से गूंजा जैन भवन  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

धरमनाथ जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचंन समारोह हर्षोल्लाह के साथ मनाया  महावीर के जयकारों से गूंजा जैन भवन 

😊 Please Share This News 😊

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन स्नात्र महोत्सव कल्पसूत्र महाशास्त्र का वांचन किया गया जिसमें। भगवान महावीर स्वामी जी के 27 भव का वर्णन किया गया दोपहर में 2:00 बजे 14 सपना पालना जी आरती अष्टप्रकारी पूजा आदि का चढ़ावा बोला गया जिसमें समाचारों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर महान पुण्य का उपार्जन किया तत्पश्चात भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म वाचन का पाना पढ़ा गया जैसे ही परमात्मा के जन्म का उद्घोष हुआ सभी समाज जनों ने परमात्मा को अक्षत एवं पुष्पों से बधांया एवं एक दूसरे से गले मिलकर नाचते गाते हुए प्रभु जन्म की बधाइयां दी‌ एवं केसर की छापे लगाये। त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की के जयकारों से जैन भवन परिसर गुंजायमान हुआ सभी महिलाएं एवं पुरुष अपने आकर्षक परिवेश में सम्मिलित हुए इस मंगलकारी अवसर पर सुबह के स्वल्पाहार आयोजन लाभार्थी श्रीमती सुशीला जी नाहटा विनीत जी एवं शाम के सा धार्मिक वात्सल्य का लाभार्थी धर्मचंद नाहटा परिवार परिवार द्वारा लिया गया लक्ष्मी जी का लाभ श्रीमती सुशीला नाहटा परिवार भगवान की पालनाजी श्रीमान विजय चंद भंडारी परिवार द्वारा लिया गया रात्रि में कुमारपाल महाराज की महाआरती एवं भक्ति संध्या का विशेष आयोजन वर्धमान स्वाध्याय मंडल के स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी एवं संगीतकार ऋषभ जैन राणावत के द्वारा धरमनाथ जैन श्री संघ कांच वाला मंदिर द्वारा किया गया इस मंगलकारी अवसर पर सकल धरमनाथ जैन श्री संघ ने उपस्थित होकर को पुण्य लाभ अर्जित कर धर्म लाभ प्राप्त किया मुक्त जानकारी जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]