सर सैयद अहमद खान, एक महान शिक्षाविद और समाज सुधारक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद जैसी शख्सियत.
शताब्दी में जन्म लेती है.,, शिक्षाविद अर्शी शाह सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया महान समाज सुधारक ,शिक्षाविद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की 208 वी जयंती पर आज I.Q इंटरनेशनल स्कूल विराटनगर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें छात्र-छात्राओं से शिक्षा खेल राजनीति विज्ञान एवं सामाजिक प्रश्न पूछे गए सही जवाब देने वालों को छात्र-छात्राओं को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुरस्कृत किया गया l मुख्य अतिथि शिक्षा शिक्षाविद अर्शी शाह ने अपने मुख्य अतिथि में कहा सर सैयद अहमद का जब जन्म हुआ जब देश अंग्रेजों के अधीन था l आपने 1857 की क्रांति भी बाल अवस्था में देखी जिसमें अंग्रेजों ने क्रांतिकारी पर जुल्म और अत्याचार कर और अपने देश के कुछ लोगों की गद्दारी की वजह से वह क्रांति असफल हो गई l आपने जब भी फैसला किया था कि अंग्रेजों को हथियार से नहीं शिक्षा से ही हराया जा सकता है आपने अंग्रेजों से मुकाबले के लिए अंग्रेजी शिक्षा पर जोर दिया हम शिक्षा से ही ही अंग्रेजों से मुकाबला कर सकते हैं l आपने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना की आपने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को स्थापित करने के लिए बहुत संघर्ष किया l शिक्षा जगत में दिए गए आपके योगदान हम कभी भुला नहीं पाएंगे l समाजसेवी शाकिर शेख ने सर सैयद का स्मरण करते हुए कहा सर सैयद प्रारंभ से ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयत्नशील रहे l आपके द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी ने देश को अनेक विद्वान, बैरिस्टर,डॉक्टर , एवं साहित्यकार दिए l विशेष अतिथि अधिवक्ता समीर खान ने अपने उद्बोधन में कहा l सर सैयद अहमद ने जब यूनिवर्सिटी बनाने का इरादा किया तो आपके खिलाफ खूब दुष्टप्रचार हुआ लेकिन आप अपने लक्ष्य पर अडिग रहे l और आपके द्वारा बनाई गई यूनिवर्सिटी अभी तक देश की सेवा कर रही है l संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं संयुक्त सचिव गंगाधर महा ने बताया इस वर्ष का सर सैयद अहमद अवार्ड शिक्षाविद नसरीन अली को प्रदान किया l कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक अनुदीप गंगवार, अर्शी शाह, शबनम खान ,नाजिया परवीन ,सना मंसूरी, आसिफा खान, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हाजी इकबाल हुसैन ने किया आभार स्कूल के डायरेक्टर सद्दाम हुसैन ने माना l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

