नेक मकसद से किया गया कार्य महानता पा लेता है. सुश्री नबीला फातिमा. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं समाजसेवी मेहबूब अहमद की 27 वी पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अपंग आश्रम में आश्रम वासीयो को दूध, ब्रेड, फल का वितरण एवं पौधारोपण किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी से बताया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोशल एक्टिविस्ट नबीला फातिमा ने अपने उद्बोधन में कहा नेक मकसद से किया गया कार्य महानता का लेता है आज से 40 वर्ष पूर्व सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना कर जो श्री अहमद ने पौधा लगाया था वह आज वृक्ष बन चुका है छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन, रक्तदान शिविर ,आयोजन करना गरीब घर की विवाह योग्य लड़कियों को विवाह बंधन में बांधना, देश में कहीं भी आई बाढ़ आपदा के समय संस्था हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए अग्रणी भूमिका निभाती है, जैसे अनेक कार्य संस्था निरंतर करती रहती हैl विशेष अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि समिति द्वारा जो पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया था 40 वर्ष पूर्व उसमें भी मुझे शामिल होने का मौका मिला था और आज भी संस्था द्वारा आयोजित प्रोग्राम में सम्मिलित हूं l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रफी शोध संस्थान के डायरेक्टर डॉ. तेज कुमार मालवीय ने अपने उद्बोधन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी निरंतर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में शहर में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती आ रही हैl इसके लिए भी संस्था बधाई की पात्र है l टाइगर कूडो अकादमी के डायरेक्टर सैयद जमीर अब्बास ने अपने उद्बोधन में कहा संस्था छात्रों खिलाड़ियों एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा अग्रणी रहती है l विशेष अतिथि मोहम्मद अली जूनियर ने अपने उद्बोधन में कहा l हम सभी को समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों मे हमेशा तत्पर रहना चाहिए l उपसंयोजक सैयद उस्मान हसन एवं संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार ने बताया l इस वर्ष श्री अहमद की स्मृति में 7 प्रतिभाओं को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मेहबूब अहमद एक्सीलेंस अवार्ड से शिक्षाविद सेवानिवृत प्राचार्य कमर
अली, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, समाज सेवा के लिए इरफान राइन ,आजम खान, शाकीर शेख, रईस अहमद को सम्मानित किया गया l अतिथियों का स्वागत सचिव धर्मेंद्र राठौर ने किया l संचालन इकबाल उस्मानी ने किया l आभार विनीत सोल्पंखी ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर
ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

