चिचोली.राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएमओ ने दिलवाई नप कर्मचारी को शपथ. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली : – शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सैय्यद आरिफ हुसैन ने नगर परिषद के कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएमओ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि, उनकी देशभक्ति और एकता की भावना हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
सीएमओ ने कहा, “आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपने देश की विविधता और बहुलता का सम्मान करना चाहिए और एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

