*मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति धौंसवास* *भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया* *मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति धौंसवास* *भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया* *मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर*

😊 Please Share This News 😊

श्रीमान जिला अधिकारी महोदय,

#रतलाम (म. प्र.)

 

विषय: ग्राम धौंसवास तह. व जिला रतलाम में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 450/1 रकबा 3.220 हे. में से रकबा 0.08 हे. भूमि मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति धौंसवास के लिए आबंटित किए जाने बाबत।

 

प्रार्थी: पन्नालाल पिता बलदेव पंडियार

अध्यक्ष – मालवीय बलाई समाज सामाजिक कल्याण समिति सोसायटी,

धौंसवास तह. व जिला रतलाम (म. प्र.)

 

मान्यवर महोदय,

 

सविनय निवेदन है कि –

 

1️⃣ यह है कि मैं प्रार्थी, जो कि ग्राम धौंसवास में मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति का अध्यक्ष हूँ। मेरी समिति, जो कि दिनांक 11.09.2021 से पंजीकृत होकर नवीन नियम 2020 के बिंदु क्रमांक 27 “भूमि आवंटन” के लिए अहर्ता (क) अनुसार तीन वर्ष पूर्व से पंजीकृत है।

 

2️⃣ यह है कि ग्राम धौंसवास में मालवीय बलाई समाज के सामाजिक कार्यक्रमों हेतु कोई उपयुक्त स्थान नहीं होने से समाज के लोगों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों हेतु काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

गाँव के अन्य समाज के लोगों द्वारा अपनी निजी धर्मशालाओं का निर्माण शासकीय भूमि पर कर रखा गया है, परंतु गाँव के सवर्ण समाज के लोग अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति भेदभाव की भावना रखते हुए उनकी धर्मशालाओं में कोई कार्यक्रम नहीं करने देते हैं। इस कारण हमारे समाज के लोग सामाजिक बहिष्कार एवं छुआछूत की भावना से पीड़ित हैं।

 

3️⃣ यह है कि पूर्व में भी प्रार्थी द्वारा श्रीमान के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि ग्राम धौंसवास तह. व जिला रतलाम में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 450/1 रकबा 3.220 हे. में से रकबा 0.08 हे. भूमि मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति हेतु मांगलिक भवन हेतु आबंटित किए जाने से हमारे समाज (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) के लोगों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हेतु सुविधा व सहयोगता हो जाएगी।

 

अतः श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त वर्णित भूमि का रकबा 0.08 हे. मालवीय बलाई समाज कल्याण समिति धौंसवास के नाम से मांगलिक भवन हेतु कृपया आबंटित करने की कृपा करें।

 

आपका आभारी,

भवदीय,

(हस्ताक्षर)

पन्नालाल पिता बलदेव पंडियार

अध्यक्ष – मालवीय बलाई समाज

सामाजिक कल्याण समिति सोसायटी,

ग्राम धौंसवास, तह. व जिला रतलाम (म. प्र.)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754