सुरक्षित पत्रकारिता को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया की वर्चुअल बैठक आयोजित, रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सुरक्षित पत्रकारिता को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया की वर्चुअल बैठक आयोजित, रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा सुरक्षित पत्रकारिता के विषय पर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि आज पत्रकारिता करना एक जोखिम भरा कार्य बन गया है, इसलिए हर पत्रकार को अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

बिहार से जुड़े कुणाल भगत ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं, ऐसे में पत्रकारों को चाहिए कि वे किसी भी विषय पर रिपोर्टिंग से पहले उसका गहन अध्ययन करें, बिना दिखावे के ठोस सबूत इकट्ठा करें और तभी प्रकाशन करें, ताकि उनके पास अपनी मजबूती बनी रहे। उन्होंने सतर्क पत्रकारिता पर विशेष जोर दिया।

उत्तर प्रदेश से बी. त्रिपाठी ने बताया कि अक्सर पत्रकारों पर अनावश्यक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो चिंताजनक है। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारी सलमान खान ने कहा कि अब पत्रकारों को घिसी-पिटी परंपरागत शैली से हटकर, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्टिंग पत्रकारिता के माध्यम से आपराधिक मामलों में ठोस सबूत एकत्र करने चाहिए, जिससे वे सुरक्षित रह सकें।

बैठक के अंत में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों से अपील की कि वे संगठित रहें और जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया को मजबूत बनाएं, ताकि संगठन उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]