बैतूल, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रादेशिक पत्रकार सम्मान समारोह शुक्रवार को बैतूल के बीआरसी क्लब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आएं पत्रकार साथी शामिल हुए।
बैतूल में पीसीडब्लूजे का पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।
कायक्रम में पत्रकार सुरक्षा पर हुई सार्थक चर्चा।
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
पत्रकार सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस, प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान आज के परिवेश में पत्रकारों की सुरक्षा, मध्यप्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू कराने की मांग और हाल के समय में बढ़ी पत्रकार हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई गई।
वही कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि न्याय पालिका, कार्य पालिका, व्यवस्थापिका सहित मीडिया को देश में चौथा स्तंभ माना गया है लेकिन मीडिया को अब तक संवैधानिक दर्जा नहीं दिए जाने से लोकतंत्र की रीढ़ पत्रकारिता को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल रहा है जो अत्यंत आवश्यक है। आज देश प्रदेश में आएं दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों को देखते हुए प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर बैतूल जिला इकाई द्वारा जिले एवं अन्य जगहों से पहुंचे सभी पत्रकार साथियो का शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वही समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनो को भी सम्मानित किया गया जिसमे बेटी के नाम से घर की पहचान कराने वाले लाड़ो फाउंडेशन के अनिल यादव,रक्तदान-जीवनदान की अलख जगाने वाली माँ शारदा सेवा समिति,पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और कैंसर को हराने की मुहीम में कार्य कर रही 75 दिन 99 कदम समिति को तथा ग्रामीण क्षेत्र में आलमपुर पंचायत में रहने वाले डोमा सिंह कुमरे को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी प्रेस क्लब की ओर से सम्मान दिया गया।
अंत में प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैय्यद खालिद कैस के उद्बोधन के बाद आयोजन समिति नें पत्रकार सम्मान समारोह को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और
अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों सहित स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

