किस्मत न्यूज़ इंदौर :- विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी विकलांग दिवस पर संवैधानिक विशेष अधिकारों पर शिविर . मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ इंदौर :- विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी विकलांग दिवस पर संवैधानिक विशेष अधिकारों पर शिविर . मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज इंदौर। https://Kismatnews.com

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा बुधवार को विधिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव शिवराज सिंह गवली और डीएलओ शक्ति सिंह रावत के मार्गदर्शन में पीएलवी डॉ. छोटेलाल उटावदे ने शासकीय (दिव्यांग )आईटीआई सुखलिया, इंदौर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। यह कार्यक्रम दोपहर 3.00 बजे से 5 बजे तक चला।

शिविर में छात्रों व विद्यालय स्टाफ को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कानूनी सहायता नंबर 15100, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला सहायता हेतु 181 और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े नंबर 1915 के उद्देश्य व उपयोग समझाए गए।

साइबर अपराध रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 तथा बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने वाले POCSO एक्ट 2012 के मुख्य बिंदुओं पर भी जागरूकता बढ़ाई गई। 

दिव्यांगों को मिलने वाले छात्रवृत्ति, दिव्यांग अधिनियम,

10 वी में 50 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले दिव्यांग छात्रों को फ्री लैपटॉप देने का प्रावधान, दिव्यांग विशेष स्कॉलरशिप, एकल परिवार बालकों के लिए सहायता योजनाओं और आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्रांसलेटर शिक्षिका इंदिरा जी के माध्यम से प्रदान की गई।

 

शिविर में उपस्थित मूकबधिर 24 छात्रों और 06 स्टाफ सदस्यों को विकलांग दिवस के मौके पर संवैधानिक अधिकारों की जानकारी गई।

पीएलवी डॉ. उटावदे ने कहा कि विधिक जागरूकता का उद्देश्य समाज को आत्मनिर्भर और शोषण मुक्त बनाना है।

IMC चेयरमैन (संभागीय आईटीआई) श्री शिवनारायण शर्मा जी ने शिविर की प्रशंसा कर मुखबधिर छात्र- छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य श्रीमति रीना सोलंकी एवं प्रभारी प्राचार्य सर ने विधिक साक्षरता शिविर को अतिमहत्वपूर्ण उपयोगी बताकर आभार व्यक्त किया।

 DLSA द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]