माननीय मुख्यमंत्री जी के जावरा आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था एवं मार्ग डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था, रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

माननीय मुख्यमंत्री जी के जावरा आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था एवं मार्ग डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था, रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम दिनांक 28.12.25 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जावरा आगमन के दृष्टिगत आमजन की सुविधा के दृष्टिगत निम्नानुसार यातायात व्यवस्था की जाती है–

*1.* मुख्यमंत्री महोदय के आगमन से एक घंटे पूर्व बरगढ़ फंटा व जोयो चौपाटी पर यातायात परिवर्तित रहेगा।

*2.* मंदसौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बड़ौदा 8 लेन से चढ़ते हुए भूतेडा 8 लेन पर होते हुए जोयो तिराहे से होकर मंदसौर नीमच जाएगें।

*3.* रतलाम इंदौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन भूतेड़ा 8 लेन चढ़कर बड़ौदा 8 लेन नामली पर उतरकर रतलाम इंदौर की और जा सकेंगे।

*4.* सैलाना व बाजना से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे। आलोट से आने वाले वाहन आंटिया चौराहा होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे। सैलाना, आलोट, बाजना से आने वाले वाहन मॉडल स्कूल में पार्क किए जाएंगे। 

*5.* पिपलौदा से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए पाटीदार छात्रावास के पीछे पहुंचेंगे रतलाम व पिपलौदा से आने वाले वाहन की पार्किंग पाटीदार छात्रावास के पीछे रहेगी। 

*6.* जावरा से आने वाले वाहन प्रीमियर ऑयल मिल पार्किंग व बस स्टैंड जावरा पार्किंग में लगेगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754