Kismat news Ujjain सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन ने लोकमान्य तिलक और हजजानी जैनाबाई अ. करीम की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Kismat news Ujjain सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन ने लोकमान्य तिलक और हजजानी जैनाबाई अ. करीम की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया।

😊 Please Share This News 😊

Kismat news Ujjain स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर रहूंगा का नारा देने वाले महान क्रांतिकारी लोकमान्य तिलक एवं हजजानी जैनाबाई अ. करीम की स्मृति में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान मे लगातार तीसरे सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार भाटी एवं संयोजक विकार अहमद के नेतृत्व मे जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया गया. संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया इस सप्ताह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लोकमान्य तिलक एवं हजजानी जैनाबाई अब्दुल करीम की स्मृति में नेकी का वाहन का शुभारंभ एटलस चौराहे से वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नईम भाई शेख ने किया l अपने अतिथि उद्बोधन में हाजी नईम भाई शेख ने कहा इस सर्द रात में सर्दी में जो लोग बेघर और निर्धन है उनके लिए सर्द रात गुजारना जीवन से युद्ध करने के बराबर है l सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहती है संस्था द्वारा लगातार तीसरे सप्ताह नेकी का वाहन का संचालन संस्था का यह सार्थक प्रयास है अन्य सामाजिक संगठनों को भी जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देगा l हम सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए l उपाध्यक्ष सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया नेकी के वहान का संचालन नगर के विभिन्न भागों में किया गया एवं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए l. कपिल भारद्वाज, डॉ. शकील अंसारी, युसूफ कुरैशी, वकील मंसूरी,सोनू सिंह आनंद, अबू बकर मंसूरी, वसीम कुरेशी एडवोकेट ,सलीम पाकीजा शकीर शेख आजम खान का सराहनीय सहयोग रहा l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने बताया कि जो भी जरूरतमंद कंबल लेना चाहते हैं तो वह संस्था कार्यालय 48 अमरपुरा से प्राप्त कर ले l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयदआशिक अली ने दी

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन ने लोकमान्य तिलक और हजजानी जैनाबाई अ. करीम की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया। यह आयोजन लगातार तीसरे सप्ताह आयोजित किया गया, जिसमें एटलस चौराहे से वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नईम भाई शेख ने शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर हाजी नईम भाई शेख ने कहा कि सर्द रात में बेघर और निर्धन लोगों के लिए यह एक बड़ा कदम है। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है, और यह आयोजन अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित करेगा

 

नेकी के वाहन का संचालन नगर के विभिन्न भागों में किया गया, और जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। इस आयोजन में कपिल भारद्वाज, डॉ. शकील अंसारी, युसूफ कुरैशी, वकील मंसूरी, सोनू सिंह आनंद, अबू बकर मंसूरी, वसीम कुरेशी एडवोकेट, सलीम पाकीजा शकीर शेख आजम खान का सराहनीय सहयोग रहा।

 

जरूरतमंद लोग संस्था कार्यालय 48 अमरपुरा से कंबल प्राप्त कर सकते है

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]