किस्मत न्यूज़ बिहार जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) की बिहार प्रदेश की टीम गठित ,पहली कार्यकारणी की बैठक संपन्न। रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बिहार जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) की बिहार प्रदेश की टीम गठित ,पहली कार्यकारणी की बैठक संपन्न। रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

– किस्मत न्यूज़ बिहार प्रदेश अध्यक्ष अकबर इमाम, उपाध्यक्ष राजू पाठक एवं सचिव-सह कोषाध्यक्ष के पद पर मो.कादिर खान हुए है मनोनीत।

 

पटना,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) की बिहार प्रदेश कमिटी के गठन के बाद बिहार प्रदेश कमिटी की एक पहली और महत्वपूर्ण बैठक पटना के अनिसाबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सम्मान की बातें सरकार के सामने रखने की बातें हुई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के बिहार प्रदेश कमिटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अकबर ईमाम ने किया वहीं संगठन के उपाध्यक्ष राजू नारायण पाठक ने पत्रकारों के सम्मान और उनके हित की बातें रखी।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष अकबर ईमाम ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता के इस दौर में पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज तक निष्पक्ष, निर्भीक एवं सत्यपरक समाचार पहुंचाया जा सकें। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

वहीं नव नियुक्त बिहार प्रदेश कमिटी के उपाध्यक्ष राजू नारायण पाठक ने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI ) देश भर में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

 बिहार प्रदेश अध्यक्ष अकबर ईमाम एवं सचिव- सह कोषाध्यक्ष मो. कादिर खान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

बैठक में महासचिव पिंटू कुमार, उप महासचिव जैकी शर्मा,उप महाचिव राजेन्द्र कुमार, उप सचिव सुमित कुमार, उप सचिव पंकज राज सहित कार्यकारी सदस्य आदर्श कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार एवं राजेश कुमार सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

अंत में बिहार प्रदेश कमिटी के संयोजक कुणाल कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक को सम्पन्न करने हेतु सभी को धन्यवाद दिया तथा बिहार मे संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]