किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ.10जनवरी को इनर व्हील दिवस सदस्यों द्वारा मनाया गया।नगर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास ,प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर,माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर,में बालक बालिकाओं के बीच जाकर सदस्यों द्वारा गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ.10जनवरी को इनर व्हील दिवस सदस्यों द्वारा मनाया गया।नगर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास ,प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर,माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर,में बालक बालिकाओं के बीच जाकर सदस्यों द्वारा गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ.इनर व्हील क्लब ऑफ यूनिक सोनकच्छ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील दिवस(निप्र)  #सोनकच्छ 

10जनवरी को इनर व्हील दिवस सदस्यों द्वारा मनाया गया।नगर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास ,प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर,माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर,में बालक बालिकाओं के बीच जाकर सदस्यों द्वारा गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया।सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुवे कार्यक्रम को आगे गति प्रदान की गई।स्वेटर वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्षा और क्लब की सक्रिय सदस्या श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह जी बघेल उपस्थित थी।अध्यक्षता जया खत्री ने की।सचिव इंदु अकोतीया, मनोरमा जी शिंदे, कोषाध्यक्ष सुनीता खत्री मंचासिन थी। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

    सदस्यों ने बालिकाओं को स्वेटर वितरित कर और केक काटकर 102

 वा इनर व्हील डे मनाया।सभी बहुत खुश थे।बालिकाएं और सदस्य अत्यंत उत्साहित थे।एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई।मुख्य अतिथि श्रीमती बघेल ने बालिकाओं को आशीर्वचन देते हुवे बोर्ड और लोकल परीक्षाओं में अच्छे से अच्छे अंक लाकर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने पर जोर दिया।आगामी दिवस में सभी बालिकाओं को सेनेटरी पेड भी पूर्व की भांति वितरण करने की घोषणा की।क्लब अध्यक्ष जया खत्री ने भी सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट रशीदा हुसैन, स्मिता अकोतीया, भावना नागर, वैशाली जैन, पूनम पाटनी, ललिता गुप्ता, मनीषा शर्मा, पिंकी नाथ, साक्षी जाजू, राजकुमारी नागर, पुष्पा वर्मा ,संगीता पाटणकर उपस्थित थे।संचालन और जानकारी क्लब एडिटर ज्योति वाडेकर ने दी।आभार छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं और कार्यरत स्टाफ सुनीता मालवीय,शकुंतला दुकारिया, गीताबाई नायक,प्रेमदास बैरागी द्वारा व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754