आई. टी. आई रतलाम में युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 28 जनवरी को. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम 27 जनवरी/ जिला रोजगार अधिकारी श्री यू. पी. अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 28 जनवरी को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे 5 से 6 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा। युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मेनेजर, मशीन आपरेटर, ट्रेनी, अकाउंटेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर आपरेटर, टेक्नीशियन, बिजनेस डेवलपमेंन्ट एग्जीक्यूटिव आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में जी.आर.इण्डस्ट्रीज, मारूती मेंटेनेंस, संतोष इन्टरप्राईजेस, मल्टी इन्जीनिंयरिंग सर्विस रतलाम, जस्ट डायल इन्दौर, वी.ई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड देवास आदि है।
इच्छुक आवेदक 28 जनवरी बुधवार को समय प्रातः 10ः00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई़, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हों सकते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

