बैतूल.*मप्र शिक्षक संघ का अभिनंदन समारोह आज* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*मप्र शिक्षक संघ का अभिनंदन समारोह आज* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। मप्र शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन में संगठन और शिक्षा के प्रति समर्पित सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि कार्यक्रम शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, विधायक दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल, प्रांत संगठन मंत्री मप्र शिक्षक संघ हिम्मत सिंह जैन के आतिथ्य में और डॉ.क्षत्रवीर सिंह राठौर की अध्यक्षता में आज बुधवार दोपहर 1 बजे सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी ब्लाकों से सैंकड़ों शिक्षक शिरकत करेंगे। संघ के सचिव सचिव मदन यादव, ब्लाक अध्यक्ष प्रभातपट्टन सुनील घोरमाडे, ब्लाक अध्यक्ष मुलताई सुनील कावडक़र, ब्लाक अध्यक्ष भीमपुर सुनील पंडाग्रे, ब्लाक अध्यक्ष आठनेर सुनील महाले, ब्लाक अध्यक्ष आमला शिवशंकर सोनी, ब्लाक अध्यक्ष भैंसदेही रमेश घोटे, तहसील अध्यक्ष बैतूल उमेश शर्मा, अध्यक्ष बैतूल अलका ठोके नगर, तहसील अध्यक्ष चिचोली आशीष भुसारी, ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर कमलेश मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी धनंजय धाडसे, तहसील अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी गणेश धुर्वे ने जिले के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और शिक्षकों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]