*बैतूल से अयोध्या पदयात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, युवाओं के लिए प्रेरणा: प्रदेश अध्यक्ष*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*बैतूल से अयोध्या पदयात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, युवाओं के लिए प्रेरणा: प्रदेश अध्यक्ष*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। बैतूल से अयोध्या तक की यह सिर्फ एक पद यात्रा नहीं है बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा के तौर पर देखी जाने वाली एक अनूठी मंगलमय यात्रा है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल से अयोध्या तक पदयात्रा करने वाले जिले के दो धनंजय सिंह ठाकुर और केशो मोरले के अभिनंदन के दौरान कही। बैतूल प्रवास पर पहुंचे मप्र सरकार के लोक स्वास्थ्य मंत्री व बैतूल प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस युग के साक्षी बने हैं जिस युग में रामलाल का भव्य दिव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है और इस यात्रा ने बैतूल ही नहीं संपूर्ण प्रदेश के लिए एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है। धनंजय सिंह ठाकुर ने अपनी यात्रा के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा लगभग 25 दिन में बैतूल से अयोध्या पहुंची। इस 1365 किमी की यात्रा जिले 103 नदियों का जल व 1341 की माटी को साथ लेकर 19 जिले व दो राज्य से होती हुए गई। गर्व की बात यह है कि बैतूल से जो मिट्टी लेकर गए हुए थे वह राम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय के माध्यम से रामलाल तक पहुंची है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ा डोंगरी विधायक गंगाबाई उईके, कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह घनश्याम मदान, नीलेश मोरले, गणेश बेले आदि मौजूद लोगों ने दोनों पदयात्री की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]