सोनकच्छ*श्री सिसोदिया के निधन पर गीता भवन परिवार द्वारा शोकसभा का आयोजन*शेख इक़बाल
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ। गीता भवन परिवार के वरिष्ठ, साहित्यकार, गांधीवादी चिंतक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री रमेश चंद्र सिसोदिया के स्वर्गवास होने पर गीता भवन ट्रस्ट, अध्यात्म मंडल एवं शास्त्री स्मृति संस्थान सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में गीता भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में गीता भवन के प्रबंधक ट्रस्टी ठाकुर अजय सिंह बघेल, डॉ धर्मेन्द्र कुमार नागर, गोपाल मेहता, सुरेश भूतड़ा,सोभाग सिंह ठाकुर, गणेश राम पाटीदार, अध्यात्म मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार भावसार, अशोक दुबे, ओमप्रकाश यादव, डॉ जामिन हुसैन, राधेश्याम गजेश्वर, रणछोड़ लाल जाजू, मुरलीधर झाला,कमल नागर, राधेश्याम महंत, मनोहर लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
शोकसभा का संचालन अध्यात्म मंडल महामंत्री अशोक दुबे ने किया। उपस्थित गीता भवन परिवार के सदस्यों ने श्री सिसोदिया के गीता भवन एवं समाज के प्रति उनके समर्पित योगदान को याद किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

