किस्मत न्यूज उज्जैन.खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करना गौरव की बात.जायसवाल. इकबाल उस्मानी की विशेष खबर .
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेल प्रतिभाओं के सम्मान में अगर अगर नाका स्थित टाइगर अकादमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी मुकेश जायसवाल ने कहा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना गौरव की बात है यही खिलाड़ी आगे जाकर शहर और देश का नाम रोशन करेंगे l मुख्य अतिथि उम्मीद पब्लिक स्कूल का डायरेक्टर मुश्ताक हुसैन ने अपने उद्बोधन में कहा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास सराहनीय है. विशेष अतिथि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम समिति के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान ने अपने उद्बोधन में कहा आपको अपने लक्ष्य को अर्जुन ने जिस तरह चूड़ियां की आंख को रखा था उसी तरह रख कर आगे बढ़ना होगा l सर्वधर्म कौमी एकता के अध्यक्ष हाजी फहीम सिकंदर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा आप खेलों के साथ शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान दें जितना आप खेलों पर दे रहे हैं दोनों को साथ लेकर ही आप जीवन में संपूर्ण सफल हो सकते हैं l प्रेम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर उल हक ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप अपने गुरुओं का भी उतना ही सम्मान करें जितना एकलव्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य का करा था l संस्था लक्ष्य के उपाध्यक्ष इरफान राइन ने खिलाड़ियों को होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. I.q इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सद्दाम हुसैन, नागोरी हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ .सऊद नागोरी, संस्था अध्यक्ष पंकज जयसवाल, सैयद रिजवान रईसुल हसन जागीरदार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए l 17 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सुश्री खुशी भाटी ,सैयद जमीर अब्बास, रवि यादव, ममता गोलवी,नियति गुप्ता, प्रज्ञा चौहान, वंशिका मीणा, दीपशिखा अंजना, शिवम बैरागी, विद्यांश पांडे, प्रियांश मीना , हर्षित उपाध्याय, कबीर अब्बास, शाकिब मेव, सानिया बैग ,आयुष नागवंशी, अर्पित राठौड़ को सम्मानित किया गया l अतिथियों का स्वागत सोहेल खान ने किया l कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार संजय जोगी ने प्रकट किया lउपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

