रतलाम.विश्व चिंतन दिवस के रूप में लार्ड एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया. मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम। भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला संघ रतलाम द्वारा लार्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिवस बालचर भवन रतलाम में विश्व चिंतन दिवस (थिंकिंग डे) के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 2026 में विश्व चिंतन दिवस की 100वीं वर्षगांठ (शताब्दी वर्ष) विशेष उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर डॉ. सुलोचना शर्मा एवं विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी उपस्थित रहे। साथ ही उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा छाजेड़, रोवर आयुक्त श्री गोपाल जोशी, कब आयुक्त श्री गणतंत्र मेहता सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्री जगदीशचंद्र डोडिया ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों स्वागत उद्बोधन श्रीमती ललिता कदम ने दिया ओर का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।
डी.ओ.सी. श्री रमेश बारिया ने बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व चिंतन दिवस मुख्य रूप से गर्ल गाइड्स एवं गर्ल स्काउट्स द्वारा मनाया जाता है, जो आज एक अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। यह दिवस मित्रता, सामुदायिक भावना और सामाजिक मुद्दों पर चिंतन के लिए समर्पित है। वर्ष 2026 में इसकी 100वीं वर्षगांठ मनाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में निष्ठा ग्रुप एवं विनस ग्रुप की बालिकाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शासकीय माध्यमिक विद्यालय पलास के स्काउट्स ने पर्यावरण संरक्षण पर मौन नाटक प्रस्तुत किया, वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की गाइड्स ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। रोवर-रेंजर ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती प्रीति गोठवाल, जिला सचिव श्री जगदीशचंद्र डोडिया, संयुक सचिव श्री सुरेंद्र भट्ट, गाइडर श्रीमती ललिता कदम, सुश्री ललिता कुशवाह, श्रीमती रिंकू जायसवाल, श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती भूली मुनिया, स्काउटर श्री शैतान सिंह, श्री अशोक नायडू, निष्ठा ग्रुप एवं विनस ग्रुप के मार्गदर्शक तथा मलखंभ प्रशिक्षक श्री शेखर चावरे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विश्वभर में यह दिवस विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। विशेष अतिथि श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी ने सेवा, भाईचारा एवं आपदा के समय सदैव तत्पर रहने के स्काउट-गाइड सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा वर्षभर सक्रिय कार्य करने वाले स्काउटर-गाइडर को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
अंत में श्रीमती रेखा सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर स्काउट श्रीमती अनिता सागर एवं जिला स्काउट ओ आई सी महोदय श्री कैलाशचंद्र व्यास द्वारा कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

