रतलाम पुलिस की पहल — भीषण गर्मी से बचाव हेतु ट्रैफिक जवानों को छातों का वितरण. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस की पहल — भीषण गर्मी से बचाव हेतु ट्रैफिक जवानों को छातों का वितरण. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिले में भीषण गर्मी के चलते ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की गई है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री आनंदस्वरूप सोनी के नेतृत्व में ट्रैफिक शाखा के जवानों को गर्मी से बचाव हेतु छातों (Umbrellas) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी ट्रैफिक श्री आनंदस्वरूप द्वारा ट्रैफिक जवानों को गर्मी के मौसम में सतर्क रहते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई।

उन्होंने जवानों से कहा कि वे नियमित रूप से पानी पीते रहें, धूप से बचाव के उपाय अपनाएं एवं अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ निभाएं।

 

*पहल का उद्देश्य—* गर्मी के मौसम में ट्रैफिक पुलिस के जवान लंबे समय तक चौराहों एवं सड़कों पर ड्यूटी करते हैं, जिससे उन्हें तेज धूप एवं लू का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754