बैतूल *होम्योपैथी अब अपने आधुनिक दौर में है* *डॉ. सैमुअल हैनीमैन जयंती धूमधाम से मनाई* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। होम्योपैथी के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर जिले में भव्य समारोह का आयोजन ग्रीन पैलेस में किया गया, जिसमें जिले के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम डॉ.एएम बरडे, डॉ.अरविंद मोहन, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष डॉ.जयसिंहपुरे, डॉ.शीतल मालवीय, डॉ.सुषमा सोनी, सीएमओ डॉ.जगदीश घोरे, डीएचओ डॉ. राजेश परिहार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ.योगेश चौकीकर के आतिथ्य में और डॉ.सुमित मदरेले की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य डॉ.मनोज वरवड़े, डॉ.ओम चौहान, डॉ.शैलेंद्र सोनी, डॉ.प्रदीप बिहारे, डॉ.प्रमोद भालेकर, डॉ.विशाल धोटे, डॉ.रितेश सोनी एवं डॉ. संदीप पारखंडे का सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ.सीमा पारखंडे, डॉ.वर्मा, डॉ. छाया लोखंडे, डॉ.प्रियंका मालवीय, डॉ.आलोक वर्मा एवं डॉ.उमाकांत अडलक सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि होम्योपैथी अब अपने आधुनिक दौर में जहां मरीज को शीघ्र आराम मिलता है और इस पैथी में लगातार रिसर्च चालू है। सीएमओ डॉ.जगदीश घोरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं होम्योपैथी का लाभ ले चुके हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के होम्योपैथी डॉक्टर मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

