बैतूल *दिव्यांग शिविर में लाभार्थियों का आंकड़ा 150 के पार* *5 दिवसीय दिव्यांग अंग प्रत्यार्पण शिविर संपन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *दिव्यांग शिविर में लाभार्थियों का आंकड़ा 150 के पार* *5 दिवसीय दिव्यांग अंग प्रत्यार्पण शिविर संपन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। दिव्यांगजनों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। जिनके हाथ-पैर नहीं होते हैं उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर से नया जीवन मिल जाता है और जीवन सरल और सुगम हो जाता है। सेवा भारती एवं लोक शिक्षण समिति बैतूल के तत्वावधान में खेड़ी में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का  पांच दिवसीय शिविर  संचालित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि बताया कि जब शिविर की तैयारी प्रारंभ की गई तब शुरू में दिव्यांगों को ढूंढना बहुत कठिन हो रहा था क्योंकि दिव्यांगों की अलग से वर्गीकृत करके कोई सूची किसी भी विभाग के पास नहीं थी। ऐसे में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं ने 125  दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें 19 से  23 अप्रैल तक पांच दिनों तक आमंत्रित किया और सेवा भारती के मार्गदर्शन में लोक भारतीय शिक्षण समिति द्वारा जिले के 100 दिव्यांगों को अंग प्रत्यर्पण का लक्ष्य रखा गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर शिविर का लाभ लिया है। शिविर में बैतूल के अनेक समाजसेवी एवं  कई सेवाभावी संस्थाएं शिविर में पहुंचे और संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं और बैतूल क्षेत्र के जनजाति समाज के लोगों को मिल रहे निशुल्क कृत्रिम अंग की सराहना की उपसंचालक सामाजिक न्याय रोशनी वर्मा ने शिविर का भ्रमण किया व समिति के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर  समृद्धि हेल्थ केयर बैतूल द्वारा चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 550 स्वास्थ्य परीक्षण कर  दवाईयां देने के साथ ही निशुल्क रक्त जांच की भी सुविधा भी दी गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754