बैतूल-खेड़ी मार्ग पर करबला घाट स्थित माचना नदी के पास निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां मुख्य पुल से करीब 100 मीटर शहर की ओर नाले पर बनी संकरी पुलिया को हटाकर 4-लेन माइनर ब्रिज बनाया जाएगा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल-खेड़ी मार्ग पर करबला घाट स्थित माचना नदी के पास निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां मुख्य पुल से करीब 100 मीटर शहर की ओर नाले पर बनी संकरी पुलिया को हटाकर 4-लेन माइनर ब्रिज बनाया जाएगा

😊 Please Share This News 😊

बैतूल.करबला घाट पर निर्माण कार्य शुरू, वैकल्पिक मार्ग से निकलेगा ट्रैफिक

बैतूल 30 अप्रैल 2026

   बैतूल-खेड़ी मार्ग पर करबला घाट स्थित माचना नदी के पास निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां मुख्य पुल से करीब 100 मीटर शहर की ओर नाले पर बनी संकरी पुलिया को हटाकर 4-लेन माइनर ब्रिज बनाया जाएगा। प्रस्तावित ब्रिज की चौड़ाई 18.5 मीटर और लंबाई 15 मीटर होगी।

 एसडीओ ब्रिज श्री गिरीश हिंगवे ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य 6 अप्रैल 2026 से शुरू है, जो आगामी दो महीने तक चलेगा। इस दौरान हल्के वाहनों को पुलिया के किनारे बनाए गए डायवर्जन मार्ग से निकाला जाएगा, जबकि भारी वाहनों का इस मार्ग पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को इटारसी मार्ग और बैतूल बाजार मार्ग से होते हुए सीधे नेशनल हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके और यातायात सुचारू बना रहे।

क्रमांक 211/680/04/2026

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754