चिचोली सीएमओ ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण, प्रगणक दीपा जोशी ने 3 दिन में कार्य पूर्ण कर पेश की मिसाल. अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली सीएमओ ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण, प्रगणक दीपा जोशी ने 3 दिन में कार्य पूर्ण कर पेश की मिसाल. अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

चिचोली। नगरीय क्षेत्र चिचोली में इन दिनों जनगणना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गुरुवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) सैय्यद आरिफ हुसैन ने नगर के सभी 15 वार्डों का सघन दौरा कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदानी स्तर पर तैनात प्रगणकों से चर्चा की और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​वार्ड भ्रमण और मार्गदर्शन

​सीएमओ ने भ्रमण के दौरान डेटा प्रविष्टि और हाउस लिस्टिंग की बारीकियों को समझा। उनके साथ सहायक नोडल अधिकारी हेमराज राठौर एवं अनिल कहार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रगणकों को तकनीकी समस्याओं के समाधान बताए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी घर गणना से वंचित न रहे।

​शिक्षिका दीपा जोशी ने पेश की मिसाल

​निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 11 (दयानंद वार्ड) का कार्य विशेष चर्चा में रहा। यहाँ तैनात प्रगणक शिक्षिका दीपा जोशी ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय देते हुए मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने आवंटित HLB (House Listing and Building) कार्य को महज तीन दिन की रिकॉर्ड अवधि में पूर्ण कर लिया है।

​सीएमओ सैय्यद आरिफ हुसैन ने बताया कि , शिक्षिका श्रीमति दीपा जोशी का समर्पण और कार्य के प्रति उनकी गति अत्यंत सराहनीय है। अन्य प्रगणकों को भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण करना चाहिए ताकि गणना कार्य समय सीमा में और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न हो सके।”

​इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अमले ने उनकी प्रशंसा की है और इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]