रतलाम.हेलमेट वाहन चलाने वाले 1374 चालकों पर कार्रवाई, ₹4 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद सोनी के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है।
रतलाम पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस एवं थाना स्तर की टीमों द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को समझाइश देकर दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 26.04.2026 से 09.05.2026 तक जिलेभर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल 1374 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान कुल ₹4,09,200/- का समन शुल्क वसूला गया।
रतलाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटी सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है।
रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

