जबलपुर *पूर्व मुख्यमंत्री पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि* शफी खान की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *पूर्व मुख्यमंत्री पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि* शफी खान की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक एवं पत्रकार पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र जी की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिजवान अली कोटी ने कहा कि पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र जी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर प्रदेश के नवनिर्माण तक में अविस्मरणीय योगदान दिया। एक पत्रकार, लेखक और प्रशासक के रूप में उनका जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी निष्पक्ष कलम और जनसेवा की भावना को कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मसात करने का संकल्प लेता है। मिश्र जी ने ‘कृष्णायन’ जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना कर साहित्य को समृद्ध किया और पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

 

कार्यक्रम में ब्रजेश यादव, अनिल यादव, शफी खान,ज़फ़र खान, विनोद यादव, जब्बार खान, एजाज़ अंसारी आदि उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754