बैतूल *रांगोली के माध्यम से बताया – नशा नाश की जड़* *विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन*  अकरम पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *रांगोली के माध्यम से बताया – नशा नाश की जड़* *विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन*  अकरम पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय, शाहपुर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से नवोदित ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा जागरूकता कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर तंबाकू निषेध विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशात्मक रंगोलियों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं उसके दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को तंबाकू एवं नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई।  जिसमें विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध संबंधी नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू. एवं बीएसडब्ल्यू से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं परामर्शदाता दयाराम विश्वकर्मा, देवेंद्र कदम, बसंत बरेले, दीपचंद वर्मा तथा सुनीता केतवाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754