नई दिल्ली: श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे बुधवार को राष्ट्रपति चुनने के लिए संसद के वोट में जीत गए। वह अब गुरुवार को संसद परिसर में श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे
|
😊 Please Share This News 😊
|
इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार दोपहर तीनों सशस्त्र बलों और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संसद की सुरक्षा मामलों में सभी ने अपने कर्तव्यों का पालन किया। विक्रमसिंघे ने आगे कहा कि वह उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। देश में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल के बीच पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पद से गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे को संसद के वोट में 134 वोट मिले हैं।
गुप्त मतदान हुआ
गुप्त मतदान द्वारा संसद का वोट जीतने के बाद विक्रमसिंघे ने संसद को संबोधित किया। जिसमें विपक्षी सांसदों सहित सभी विधायकों को एकजुट होने और उनके साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा “हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। एक आर्थिक संकट है और युवा एक प्रणाली में बदलाव चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि सभी सांसद एक साथ आएं।”
223 ने मतदान
बता दें कि 225 सांसदों में से 223 ने नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान किया। इनमें चार अमान्य वोट निकले। अन्य दो उम्मीदवारों ने श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी के सांसद दुलस अल्हाप्परुमा और नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को क्रमशः 82 और तीन वोट मिले। आपको बता दें कि श्रीलंका अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है। निपटने में नाकाम रहने पर भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए और राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। गोटबाया राजपक्षे इस्तीफे के बाद आज श्रीलंका में नए राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

