उज्जैन को मिलने वाली है एक और सौगात Bjp सरकार उज्जैन रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग हटाकर नया आकर देने की तैयारी में है. उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री से उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए मांग की थी. उनकी मांग मंजूर हो गयी है.
|
😊 Please Share This News 😊
|
825 करोड़ रुपए से रेल्वे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी. स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के नए नक्शे को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पास कर दिया है. अब रेलवे स्टेशन शिवमय नजर आएगा. त्रिनेत्र की थीम पर होने वाला नया कंस्ट्रक्शन श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगा. रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप भगवान शिव के त्रिनेत्र की तरह होगा. स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट्स दो मुख्य नेत्र बाहर निकलने के रास्ते होंगे. जबकि तीसरा नेत्र प्रवेश द्वार की तरह बनाया जाएगा. सासद अनिल फिरोजिया ने जानकारी दी कि उज्जैन का रेलवे स्टेशन एक नए रूप में दिखाई देगा. भगवान महाकाल की नगरी होने के कारण त्री नेत्र का आकार उज्जैन रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा. 825 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन रेलवे स्टेशन का नया रूप दिखाई देगा 3 साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा. फिरोजिया ने बताया कि उज्जैन का रेल्वे स्टेशन आगामी में कुछ साल बाद देश के सबसे भव्य और सुन्दर स्टेशन में शुमार होगा। इसका निर्माण के बाद यात्रियों को सभी सुविधा मिलेगी जो इंटरनेशल एयरपोर्ट पर मिलती हैं. डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है. उज्जैन रेलवे पर भी बोझ बढ़ने लगा है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए करीब 825 करोड़ रुपये से स्टेशन का विकास किया जाएगा. इसके लिए कंसल्टेंसी एजेंसी प्लान तैयार कर लिया है. उज्जैन रेलवे स्टेशन का विकास पूरी तरह से हवाई अड्डे की तर्ज पर किया जाएगा. इससे यह भव्य नजर आएगा. साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.स्टेशन पर यात्रियों को अच्छा वातावरण देने के अलावा रेस्टोरेंट, शापिंग माल, रेस्ट हाउस बनाया जाएगा. प्लेटफार्म पर महाकालेश्वर मंदिर का प्रसाद, दान काउंटर, सुविधा केंद्र, उज्जैन के प्रसिद्ध कुमकुम-मेहंदी, नमकीन, भैरवगढ़ प्रिंट के स्टॉल लगाए जाएंगे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

