घोंसला से राहुल कुमावत की विषेश ख़बर सुबह हो या शाम, बस जाम ही जाम जाम… जाम और बस जाम। कदम-कदम पर थमे वाहनों के पहिए……
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोमवार को नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लगा रहा राहगीरी और ग्रामीणजन पशु बाजार के व्यापारी व स्कूल बस मैं बैठे बच्चे हुए काफी परेशान हर सोमवार को ऐसा ही मंजर घोसला में नेशनल हाइवे पर देखने को मिलता है कारण…….प्रशासन की लापरवाही 
सोमवार को उज्जैन आगर मार्ग की यही स्थिति रही। जाम की जद में जकड़ा उज्जैन आगर मार्ग पूरे दिन रेंगता रहा।
देखा जाए तो सोमवार और जाम का रिश्ता लगभग स्थाई सा हो गया है। भीड़-भाड़ वाला कोई पर्व हो या न हो गांव में रविवार की बंदी के बाद सोमवार का दिन होना ही जाम लगने के लिए काफी है। साप्ताहिक हाट बाजार में जमकर अव्यवस्था देखने को मिली। जिससे सुबह के समय विद्युत मंडल से लेकर तराना फंटे तक वाहनों की लगने वाली लंबी कतारें और इसमें फंसे बेहाल यात्रियों के चेहरे गांव की पहचान बनते जा रहे हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।जबकि देखा जाए तो इसी रास्ते एंबुलेंस भी गंभीर मरीजों को लेकर जिला और महिला अस्पताल तक का सफर करती हैं। जाम की यही हालत रही तो किसी को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती हैं।
इसके बाद शुरू हो जाता है घंटों इंतजार का सिलसिला…..
जाम की एक प्रमुख वजह सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन भी हैं। इससे भी परेशानी बढ़ जाती है। संसाधनों के अभाव में एक पुलिसकर्मी जाम खुलवाता दिखाई दिया हैं जबकि हाट बाजार में तीन से चार जवानों की ड्यूटी होनी चाहिए,लेकिन एक जवान अकेला क्या करेगा। इसी जाम में अधिकारियों के वाहन भी फंसते हैं, इसके बाद भी इसके निवारण के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सोमवार को लगने वाला जाम कम कर पाने में प्रशासन के सभी उपाय विफल हैं। इस सोमवार भी सुबह से वाहन रेंगते हुए चले। आलम यह रहा कि कइयों ने तो रास्ता ही बदल दिया। वैसे तो वाहनों की कतार लगना कोई नई समस्या नहीं है, मगर सोमवार को जाम की स्थिति काफी भयावह रही। सुबह आठ बजते-बजते जाम का जो क्रम शुरू हुआ, वह दोपहर 12 बजे तक बरकरार रहा। 1 से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई, जो देखते-देखते विद्युत मण्डल से लेकर तराना फंटे तक पहुंच गया। गांव के प्रमुख मार्ग पर जाम की स्थिति बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका प्रमुख कारण जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होना। सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक पशु हाट बाजार को समस्या दोगुनी हो जाती हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

