भोलो के नगर में , भोले नाथ की निकली आकर्षक झांकियो के साथ शाही सवारी, मुस्लिम समाज ने की पुष्प वर्षा*नूर मोहम्मद शेख़ की ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोलो के नगर में , भोले नाथ की निकली आकर्षक झांकियो के साथ शाही सवारी, मुस्लिम समाज ने की पुष्प वर्षा*नूर मोहम्मद शेख़ की ख़बर

😊 Please Share This News 😊

 

 

नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट

 

*बागली जिला बनाओ की मांग को लेकर सजाई गई झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र*

 

*देवास,बागली* इस वर्ष हिन्दू धर्म पंचांग के मुताबिक दो सावन माने गए अर्थात,इस वर्ष नगर के प्रसिद्ध शंकर मंदिर से भोलेनाथ की सवारी आठ बार निकाली गई, 

 

सावन के अंतिम सोमवार को आकर्षक झांकियो के साथ भोलेनाथ की शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकाली गई,

 

 नगर के धार्मिक श्रद्धालूओ द्वारा सजाई गई आकर्षक झांकियो में,

 मुख्य आकर्षण का केंद्र बागली जिला बनाओ की मांग को लेकर सजाई गई झांकी रही। 

 

याद रहे कि विगत 9 अगस्त से सतत बागली जिला बनाओ अभियान समिति द्वारा नगर बागली के स्थानीय थाना चौराहा पर लगातार धरना ,प्रदर्शन कर रही हैं।

, परंतु अभी तक किसी भी बड़े नेता ने संतोषजनक औपचारिक घोषणा भी नहीं की है ,

 

इसको देखते हुए नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,

 विश्वत सूत्रों की माने तो लगातार नगर में यह चर्चा जारी है, की आचार संहिता के पहले अगर बागली को जिला घोषित सत्ताधारी पार्टी द्वारा नहीं किया गया तो इसके परिणाम बागली विधानसभा में देखने को मिलेंगे, 

 

यानी परीस्थिति को देखकर कहा जा सकता है, 

कि यह आंदोलन विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष को बागली विधानसभा की सीट के लिए गले की फांस की तरह दुखदाई हो सकता है।

 

आपको बताते चलें की राजनीति के संत कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी बागली से आठ बार विधायक रहे हैं,और का भी सपना यही था कि बागली जिला घोषित हो।,,

 

 आजादी के बाद सिर्फ एक बार कांग्रेस विधायक रहे स्वर्गीय श्याम होलानी द्वारा अपनी जीत दर्ज की थी।

अब देखना यह होगा कि नगर की भोली भाली जनता के धीरज का इम्तिहान जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नेता लोग कब तक लेते हैं।

 

इस दौरान नगर भ्रमण पर निकली भोलेनाथ की शाही सवारी मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए, नगर में जगह-जगह मंच लगाकर शाही सवारी पर पुष्प वर्षा की गई इसी कड़ी में नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर फिरोज खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने भी पुष्प वर्षा की, एवं शाही सवारी में सम्मिलित जयदीप सिंह उदावत ,शक्ति सिंह, कालू उस्ताद आदि प्रबुद्ध जनों का सदर फिरोज खान द्वारा स्वागत भी किया गया, 

इस अवसर पर कमेटी के जामीन खान ,मोहम्मद शरीफ खान, रईस ठेकेदार , कादर खान ,हनीफ खान भुट्टो, बाबू नदीम खिलजी, सहित मुस्लिम समाज के सहयोग के लिए पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम सिसोदिया , लोकेश राठौर, अशोक प्रजापत, भी मौजूद रहे !

 

भोलेनाथ की शाही सवारी में स्थानीय अखाड़ा चंपा बाग व्यायाम,एवं देवगढ़ से आए हुए अखाड़े के साथ कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया !

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]