हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर अच्छी वर्षा के लिए दुआ की* संवादाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर अच्छी वर्षा के लिए दुआ की* संवादाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

 

*बागली* इस वर्ष लगातार बारिश की लंबी खिंच के कारण अन्नदाता जिले भर में परेशान नजर आ रहा है, और किसान का परेशान और उदास होना वाजिब भी है,।

बारिश की लंबी खींच के कारण सोयाबीन की फसल को नुकसान का अंदेशा गहराता जा रहा है ।

वही किसान के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है,

 इंद्र देवता इस बार मानो रूठ गए हैं,

 उनको मनाने के लिए नगर वासी पिछले दिनों भी प्रसिद्ध कागरिया महाराज पर पूजा अर्चना कर चुके हैं, 

 

वही मुस्लिम समाज जनों ने भी हिंदू भाइयों के साथ मिलकर अमोदिया की प्रसिद्ध दरगाह पर चादर पेश कर बारिश के लिए दुआएं की। 

ताकि उदास किसानों के चेहरे फिर से खिलखिला उठे,

 

नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नूरी के मार्ग दर्शन एवं नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर फिरोज खान के नेतृत्व में, 

सभी समाज जनों ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर सभी के कल्याण के लिए दुआएं की एवं अच्छी बारिश के लिए विशेष प्रार्थना की, इस कार्यक्रम के दौरान कमेटी की तरफ से सभी उपस्थित जन समुदाय के लिए भोजन प्रसादि का भी इंतजाम किया गया उक्त प्रोग्राम मे नायब सदर मोहम्मद शरीफ खान, जामीन खान, जहूंर शाह, कादर खान इक़बाल शाह, किशन पहलवान गुर्जर, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम सिसोदिया, अशोक कुमार, रईस अब्बा ,आदि कई नगर के वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754