तालाब के समीप बन रही थी अवैध शराब* *7.5 लाख से अधिक की महुआ लाहन एवं अन्य सामग्री जब्त* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

तालाब के समीप बन रही थी अवैध शराब* *7.5 लाख से अधिक की महुआ लाहन एवं अन्य सामग्री जब्त*

😊 Please Share This News 😊

*आबकारी विभाग की कार्यवाही , 8 भट्टियों को नष्ट किया*

 

*तालाब के समीप बन रही थी अवैध शराब*

 

*7.5 लाख से अधिक की महुआ लाहन एवं अन्य सामग्री जब्त*

 

नूर मोहम्मद शेख 

 

*देवास*___ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग लगातार सक्रिय हैं। पिछले कुछ ही दिनों में विभाग ने देवास शहर सहित जिलेभर में कई स्थानों पर दबिश दी। शनिवार को भी विभागीय कार्रवाई में भारी मात्रा में महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। जिन भट्टियों में शराब बनाई जा रही थी, उन्हें भी नष्ट किया गया।

 

कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में एवं आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार मंडलोई के नेतृत्व में वृत्त देवास ब के ग्राम बरोठा के सासी मोहल्ले में व तालाब तथा नाले में 8 चलित भट्टियां पाई गई, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। चालू भट्टी में महुआ लहान से कच्ची मदिरा का अवैध आसवन किया जा रहा था तथा ड्रमो में भरा महुआ लहान की मात्रा लगभग 7500 किलोग्राम व 65 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। जब्त महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। महुआ लहान में से लगभग 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बनाई जा सकती थी, जो कि मानवीय स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त/हानिकारक होती है।

 

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद किए गए एवं प्रकरणों को विवेचना लिया गया।

जब्त सामाग्री का बाजार मूल्य लगभग 7 लाख 63 हजार रुपए है।

 

 

आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह, प्रेम यादव, निधी शर्मा, विजय कुचेरिया, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, विकास गौतम, दीपक, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, नवागत आरक्षक निहाल खत्री, निकिता परमार एवं नगर सैनिक सम्मिलित थे।

****†

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754